नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर क्रिकेट कैंप के दौरान मंगलवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसमें वीर ने 40, नीरव ने 31, फरहान ने 37, ऋषभ ने 30, फवाद ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से विवेक ने 4, सार्थक ने 3, रियांश ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 22.3 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विवेक ने 39, आदि ने 34, आरव ने 29, शिवांश ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नीरव ने 5, यहाया ने 3, शोएब ने 2 विकेट लिए और जीटीबी को 61 रन से मैच जिताया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को सब जूनियर वर्ग में मैच होगा।

No comments:
Post a Comment