Breaking

Your Ads Here

Tuesday, April 21, 2026

फिज़िक्सवाला ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 के टॉपर्स की सफलता का बड़े स्तर पर जश्न मनाया

फिजिक्सवाला 
नित्य संदेश ब्यूरो

नोएडा। मंगलवार को देशभर के फिज़िक्सवाला विद्यापीठ केंद्रों पर उत्सव का माहौल देखने को मिलाजहां हाल ही में घोषित जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया गया। अलख पांडेशिक्षकसंस्थापक एवं सीईओफिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा, “हम जेईई मेन 2026 में शामिल होने वाले सभी छात्रों पर गर्व करते हैं और विशेष रूप से उन छात्रों को बधाई देना चाहते हैं जिन्होंने उच्च अंक प्राप्त किए हैं। आपकी मेहनत और समर्पण सराहनीय है। जिन छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेउनके लिए यह सिर्फ शुरुआत है। अपनी गलतियों का विश्लेषण करेंतैयारी को मजबूत करें और अपने लक्ष्य की ओर लगातार  प्रयास करते रहें। हम आपको निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन देते रहेंगे।


शीर्ष स्कोरर्स में मुंबई के भायंदर के छात्र साहिल प्रधान शामिल रहेजिनकी ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 94 है। प्रधान के अलावागुराशीश सिंह चड्ढा (एआईआर 112 - उत्तराखंड स्टेट टॉपर) और हरियाणा के नमन वर्माजो एक किसान के बेटे हैं और जिन्होंने ऑनलाइन ड्रॉपर बैच से कुछ ही महीनों की तैयारी में एआईआर 243 हासिल कीजैसे छात्रों के प्रदर्शन का भी जश्न मनाया गया। इसके अतिरिक्तहेमाक्षी कुमार (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)विष्णु भारद्वाज उपाध्याय (मेघालय) और रोहित शर्मा (हिमाचल प्रदेश)  जैसे कई छात्रों ने अपने-अपने राज्यों में टॉप किया। अरिजीत कुमार (99.89 - एआईआर 1830), आर्यन गुप्ता (99.88 - एआईआर 1938) और हर्षित सिंह (99.79 - एआईआर 3307) नोएडा के पीडब्ल्यू  विद्यापीठ के शीर्ष छात्रों में रहे।


 ये छात्र पीडब्ल्यू के विभिन्न लर्निंग प्रोग्राम्स का हिस्सा रहेजिनमें  विद्यापीठ जैसे ऑफलाइन केंद्र,पाठशाला जैसे हाइब्रिड केंद्र और ऑनलाइन बैच शामिल हैंजहां हर छात्र ने अपनी सुविधा के अनुसार माध्यम चुना। यह  फिज़िक्सवाला के इंटीग्रेटेड शिक्षा दृष्टिकोण को दर्शाता हैजिसमें डिजिटल और फिज़िकल प्लेटफॉर्म्स को जोड़कर प्रभावी लर्निंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। जेईई मेन 2026 सत्र 2 का आयोजन भारत के 304 शहरों में स्थित लगभग 566 केंद्रों और विदेश के 14 शहरों में किया गयाजिसमें करीब 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here