नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला सहकारी बैंक लि० मेरठ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 55.66 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैंक का कुल जमा निक्षेप 2605.78 करोड़, कार्यशील पूंजी 4317 करोड़ तथा ऋण वितरण 1187.06 करोड़ रुपये रहा।
बैंक के सभापति विमल कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि बैंक को आरबीआई से मोबाइल बैंकिंग का लाइसेंस मिल चुका है और जल्द ही ग्राहकों को UPI व मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। बैंक का नेट एनपीए शून्य है तथा ISO 9001 और ISO 27001 प्रमाणन भी प्राप्त किया गया है।
बैंक द्वारा मेरठ व बागपत में 12 नई बी-पैक्स गठित कर किसानों को ऋण सुविधा दी गई। साथ ही “सहकार से समृद्धि” योजना के तहत नए ग्राहकों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक समय पर ऋण चुकाकर पुनः ऋण लेने की अपील की गई।
प्रेसवार्ता के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों व बी-पैक्स सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की गई। बैठक में बैंक के संचालक, अधिकारी, गन्ना समितियों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment