विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के स्कूल ओ नर्सिंग की ओर से ’’नर्सिंग क्षेत्र में विविध नैदानिक वातावरण की स्थापना में चुनौतियाँ एवं समाधान’’ विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ, गुरूग्राम एवं दिल्ली से आये आधा दर्जन नर्सिंग एक्सपर्ट ने आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस के इस दौर में नर्सिंग क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सटीक समाधान करते हुए एक ’’आदर्श नैदानिक वातावरण’’ की स्थापना कर नर्सिंग प्रोफेशनल्स द्वारा लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से ’’नर्सिंग क्षेत्र में आदर्श नैदानिक वातावरण की स्थापना में चुनौतियाँ एवं समाधान’’ विषय पर आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे, उ0प्र0 यूनिवर्सिटी आॅफ मेडिकल साईंसेस के प्रो0 सैम्बियन एन0, आर0एम0एल0 हाॅस्पीटल नयी दिल्ली की प्रो0 साक्षी गौतम, प्रो0 प्रमोद कुमार, गुरू तेग बहादुर हाॅस्पीटल दिल्ली के सीनियर नर्सिंग आॅफिसर पवन कुमार, डीन नर्सिंग डाॅ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ0 मंजरी राणा आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में मुख्य वक्ता स्टेट मेडिकल काॅलेज सैफई के प्रो0 सैम्बियन एन0 ने कहा कि नर्सिंग सेक्टर युवाओं विशेष रूप से बेटियों के लिए असीम सम्भावनाओं से भरा एक सम्मानित व सुरक्षित शानदार कैरियर विकल्प है। लेकिन वैश्विक जरूरतों के मद्देनजर इण्डिया हेल्थ केयर सिस्टम में ’’डिमाण्ड एवं सप्लाई’’ के बीच बड़ा अन्तर है। आज हम यू0के0, यू0एस0, कनाडा के नर्सिंग हेल्थ केयर को देखते है, जहां कोई भी दुर्घटना या इमरजेंसी होने पर वहां के प्रत्येक छोटे-2 शहरो में ’’एडवान्स एयर एम्बुलेन्स’’ सुविधा उपलब्ध है, जहां कुछ ही मिनटो में सैकड़ों किलोमीटर दूर हायर सेन्टर में मरीज को शिफ्ट कर आसानी से उसकी जान बचायी जा सकती है। हमारे देश में बड़े विश्वस्तरीय कारपोरेट हाॅस्पीटल तो खुले है, पर एडवान्स मेडिकल तकनीको, शोध एवं मरीज को त्वरित रूप से हायर सेन्टर ले जाने वाली सुविधाओ पर हमें अभी बहुत काम करना होगा।
एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार को आर0एम0एल0 हाॅस्पीटल नयी दिल्ली की प्रो0 साक्षी गौतम, यू0पी0 मेडिकल साईंसेस विश्वविद्यालय सैफई के प्रो0 प्रमोद कुमार एवं गुरू तेग बहादुर हाॅस्पीटल दिल्ली के सीनियर आॅफिसर पवन कुमार ने भी सम्बोधित किया। डीन स्कूल आॅफ नर्सिंग प्रो0 (डाॅ0) ऐना ऐरिक ब्राउन ने प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी एवं कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे के साथ मिलकर सभी अतिथियों को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन एकेडमिक एवं मुख्य परीक्षा नियंत्रक डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ0 मंजरी राणा, डाॅ0 मनीष कुमार शर्मा, डाॅ0 करूणा सिंह, डाॅ0 बंकिम चन्द्रा, मिस सरजू, जूही गुप्ता, संजीव कुमार, अनुषा कर्णवाल, इन्दु, हुमा, निशा, तहशीर, सुहैव, जुबैर, हरप्रीत, अखिल, अनुज, सुमनदीप कौर, अलीशा, हिमानी, मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment