Breaking

Your Ads Here

Wednesday, April 15, 2026

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत जनपद मेरठ में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक



शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत जनपद मेरठ में पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति के निर्देशन में समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों जैसे स्कूल, कॉलेज, मंदिर, बाजार, अस्पताल एवं चौपालों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। 


इस दौरान बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को शिकायतों के निस्तारण हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिला केन्द्रित योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान गुड टच-बैड टच, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल श्रम एवं साइबर अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया गया।



थानावार कार्यवाही का विवरण निम्न हैः-

# 1. सुभाष बाजार (थाना कोतवाली)

* मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को जागरूक किया गया।

* सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

* महिला हेल्पलाइन नंबर बताए गए: 1090, 112, 1098, 1076, 102, 108, 181

* साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।



# 2. थाना सदर बाजार, मेरठ

* एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व लड़कियों को एकत्र कर वार्ता की गई।

* सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर जोर दिया गया।

* मिशन शक्ति, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया।


# 3. सामान्य जागरूकता (मिशन शक्ति व एंटी रोमियो)

* मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो स्क्वायड की विस्तृत जानकारी दी गई।

* महिलाओं को स्वयं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया।


# 4. थाना मवाना

* एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर बताए गए।

* सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


# 5. थाना पल्लवपुरम (नालंदा स्कूल, फेस-2)

* अध्यापिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

* सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।


# 6. थाना गंगानगर (मिशन शक्ति 5.0 – द्वितीय चरण)

* महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

* महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए: 1090, 112, 181, 1930 आदि

* मिशन शक्ति अभियान एवं एंटी रोमियो स्क्वाड की जानकारी दी गई।


# 7. थाना बहसूमा (एस.डी. पब्लिक स्कूल)

* नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

* बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम व यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

* नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया।


# 8. थाना सिविल लाइन, मेरठ

* मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया।

* महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1076, 181, 1930, 1098, 101, 108, 102 की जानकारी दी गई।

* सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here