Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत परिचर्चा का आयोजन किया

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसका विषय था - *महिला सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार की भूमिका*। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में राजकीय महाविद्यालय, मोदीनगर से डा. शबीना परबीन, अंग्रेजी विभाग उपस्थित रहीं।

 सर्वप्रथम मिशन शक्ति नोडल अधिकारी प्रो लता कुमार ने विषय पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में विविध कार्यक्रमों का आयोजन पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है । वर्ष 2020 से शुरू हुआ मिशन शक्ति अभियान निरंतर संचालित है जिसमें पांचवें वर्ष का द्वितीय चरण अभी चल रहा है । मुख्य वक्ता डॉ शबीना ने छात्राओं के समक्ष महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विविध सरकारी योजनाओं जैसे- कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन योजना, मिशन शक्ति, हेल्पलाइन नंबर 1090 आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न अभियानों की चर्चा की । मिशन शक्ति अभियान महाविद्यालय सह-नोडल प्रो. अनुजा गर्ग ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पक्षों का उल्लेख किया और महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त विविध असमानता और असुरक्षा पर चर्चा की। 

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु जो विभिन्न अभियान संचालित किए गए हैं उनसे महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आया है। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति की महाविद्यालय नोडल अधिकारी प्रोफेसर लता कुमार ने तथा संचालन प्रो अनुजा गर्ग ने किया। आयोजन में डा मनीषा भूषण ने भी सहभाग किया और छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा ,शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्रो लता कुमार ने सभी को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई। आयोजन में 50 छात्राओं ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here