Breaking

Your Ads Here

Saturday, April 11, 2026

अशोका एकेडमी में आयोजित की गई सीबीएसई की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अशोका एकेडमी कंकरखेड़ा में शनिवार को सीबीएसई की ओर से अध्यापकों के लिए तनाव नियंत्रण पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोका एकेडमी के डायरेक्टर प्रधानाचार्य श्री असीम दुबे, प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी, सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. आशु चौधरी एवं सिमरन कौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. आशु चौधरी तथा सिमरन कौर ने वर्कशॉप में उपस्थित शिक्षकों को वर्तमान जीवन शैली में बढ़ते तनाव के कारणों पर चर्चा की तथा तनाव को दूर करने के उपाय भी बताए। अनेक छोटी-छोटी गतिविधियों द्वारा तनाव को दूर करना सिखाया गया। इस अवसर पर अशोका एकेडमी, महावीर इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय आदि अनेक विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी ने रिसोर्स पर्सन्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीनियर कोऑर्डिनेटर रश्मिका जैन अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here