नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) की संस्था "सैफी
अन निकाह मिन सुन्नती" ग्रुप के ज़रिए अब तक 500 रिश्ते मुकम्मल कराए जा चुके
हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने बताया कि हाजी मुस्तफा सैफी, डॉ. नवाब सैफी
(अतराडा) की सरपरस्ती में अब तक रामपुर, मुरादाबाद, सम्भल, बुलंद शहर, गुलावठी, हापुड़,
गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, फरीदाबाद, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली आदि
जगहों से 500 रिश्ते मुकम्मल हुए।
इकराम सैफी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) "एसएस राहत फाउंडेशन" की तरफ से डॉ. नवाब सैफी को एक शॉल ओर "सैफी अवॉर्ड" शिल्ड देकर सम्मानित किया गया समाज सेवी का जज़्बा रखने वाले डॉ नवाब सैफी समाज में हमेशा सुर्खियों में रहे हैं रिश्तों को आसान करने ओर अपने समाज की खुशियों में ओर इजाफा करते हुए ये ग्रुप तैयार किया गया सैफी संघर्ष समिति पंजीकृत की टीम ओर अपने समाज के मोअज्जिज साथियों को साथ लेकर आज ये मुकाम हासिल हुआ जिसकी हमे बहुत ख़ुशी है
मीडिया से बात करते हुए डॉ नवाब सैफी ने कहा की यह ग्रुप सिर्फ़ सैफी समाज तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे मुस्लिम समाज के लिए बना है यह ग्रुप विधवा विधुर तलाक सुदा लोगों के रिश्तों में भी पूरी पूरी मदद करता है लड़के लड़कियों की बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके रिश्ते हों और सही समय पर निकाह मुकम्मल हो जाए ये हमारी पहली प्राथमिकता है इस ग्रुप के ज़रिए से जितने भी रिश्ते मुकम्मल होते हैं उसका किसी भी भाई से किसी भी तरह का कोई गिफ्ट, हदीया, तोहफा,नजराना या कोई भी चार्ज नहीं लिया जाता है ये मुहिम बिल्कुल मुफ़्त है इसलिए मैं अपने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं कि अपने बच्चों के बायोडाटा हमे भेजें ताकि ओर अधिक से अधिक लोगों के लिए रिश्तों में आसानी हो ये ही हमारा प्रयास है ।
इस मौके पर मौजूद रहे कारी मनव्वर साहब मौलाना अकरम हाजी
चौ0जमशेद मंजूर सैफी शम्मी सैफी अनवार सैफी मा0गुल मोहम्मद सैफी. इरशाद सैफी साजिद
सैफी डॉ माहिर सैफी डॉ शोएब सैफी मा0गुलफाम सैफी हनीफ इदरीसी आदि।

No comments:
Post a Comment