नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री Garima Agarwal ने अपनी आगामी फिल्म Shri Baba Neem Karoli Maharaj को लेकर विशेष जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 24 अप्रैल को पूरे भारतवर्ष में रिलीज होने जा रही है।
गरिमा अग्रवाल ने इस फिल्म में Neem Karoli Baba की बाल्यावस्था के समय उनकी माताजी का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह भूमिका उनके लिए अत्यंत भावनात्मक और सौभाग्यपूर्ण रही। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय Hanuman जी के आशीर्वाद को दिया और कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में सफल होगी।

No comments:
Post a Comment