अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाने के नवागत थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बहसूमा थाना का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थितियों की जानकारी ली। बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना अपराधियों पर शिकंजा कसना उनकी प्राथमिकता होगी।
बता दें कि बहसूमा थाना के नए इंचार्ज के रूप में रविन्द्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभाल लिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नए थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिना झिझक या डर के उनसे मिले रविन्द्र कुमार ने आश्वासन दिया कि हर पीड़ित की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है। रविन्द्र कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सभी के लिए समान है और जो सही होगा उसी के अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी अपील की कि क्षेत्र के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को बनाए रखें। उनका कहना है कि किसी भी विवाद को आपसी संवाद और कानूनी प्रक्रिया से हल किया जाएगा ताकि क्षेत्र में हमेशा शांति का माहौल कायम रह सके। क्षेत्र वासियों का मानना है कि उनकी कार्यशैली से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि आम लोगों की समस्याओं का भी समय पर समाधान होगा।

No comments:
Post a Comment