नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) में दो दिवसीय (24th & 25th March, 2026) जागरूकता कार्यक्रम “Innovation, Entrepreneurship & Startup Awareness Program” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सृजन संचार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें TCP Cell, SCRIET का विशेष सहयोग रहा। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के लगभग 60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता तथा स्टार्टअप के प्रति जागरूकता विकसित करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस (24.03.2026) को उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र जायसवाल जी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में आलोक कुमार ने भारत-रूस के बीच तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने “New Economy” क्षेत्रों जैसे Renewable Energy, Artificial Intelligence एवं Smart City Technologies में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को वैश्विक स्तर पर सोचने, नवाचार को अपनाने तथा आत्मनिर्भर तकनीकी विकास की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार भारत और रूस के बीच तकनीकी सेतु (Technology Bridge) स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप, रिसर्च एवं इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शैलेन्द्र जायसवाल तथा अदितेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप स्थापना, चुनौतियों का समाधान तथा बिजनेस मॉडल विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस (दिनांक: 25.03.2026) में तकनीकी एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्टार्टअप आइडिया डेवलपमेंट, फंडिंग, मार्केट एनालिसिस एवं इनोवेशन इकोसिस्टम पर चर्चा की गई। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में Alok Kumar (चेयरमैन, Akis Tech Ltd, मॉस्को, रूस) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रो. नीरज सिंघल, प्रो. आर.के. सोनी, प्रो. संजय भारद्वाज, डॉ. पंकज कुमार, अजीत सिंह, इं० पारुल वार्ष्णेय, रंजू अरोड़ा, पीयूष बत्रा, धर्मपाल सिंह एवं अशोक कुमार सहित संस्थान के अन्य प्राध्यापकगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छात्रों सिद्धार्थ, तान्या, अजितेश कुमार सिंह, जयंत गंगवार, प्रखर तथा आर्यन की भी विशेष उपस्थिति रही।
No comments:
Post a Comment