नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. तनवीर बानो, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (FIAPSM) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 53वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन IAPSMCON 2026 के दौरान प्रदान किया गया, जो 26 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक नामो मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, सिलवासा, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव में आयोजित किया गया।
FIAPSM एक प्रतिष्ठित अवार्ड है जो IAPSM द्वारा उन पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल को प्रदान की जाती है जिन्होंने शिक्षण, अनुसंधान, प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशनऔर उत्कृष्ट नेतृत्व के माध्यम से कम्युनिटी मेडिसिन की प्रगति में श्रेष्ठ योगदान दिया है। प्रोफेसर डॉ. तनवीर बानो को यह फेलोशिप 27 फरवरी 2026 को औपचारिक पुरस्कार समारोह में प्राप्त हुई, जो कम्युनिटी मेडिसिन, पब्लिक हेल्थ और सेवा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति में दी गई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार और अन्य संकाय सदस्यों ने प्रोफेसर डॉ. तनवीर बानो को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और मजबूत सामुदायिक स्वास्थ्य प्रणालियों और समाज के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणामों की दिशा में काम करने की उनकी निष्ठा को दोहराया।

No comments:
Post a Comment