आठ जनपदों के सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने लिया उत्साहपूर्ण भाग, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया उद्घाटन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। युवा कल्याण विभाग एवं विद्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग का भव्य आयोजन विद्या विश्वविद्यालय धूमधाम से किया गया। जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जनपदों से आए सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन सत्र में विद्या विश्वविद्यालय के चांसलर प्रदीप कुमार जैन एवं प्रो चांसलर विशाल जैन ने उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
“रहे फिट, करें मंगल, दें सुरक्षा, हमारे युवा” मंत्र के उद्देश्य के साथ आयोजित इस खेल लीग में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले दिन 100 मीटर दौड़ (बालक सब-जूनियर वर्ग), 100 मीटर दौड़ (बालिका सब-जूनियर वर्ग) तथा 800 मीटर दौड़ (बालक जूनियर वर्ग) का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त पहले दिन एथलेटिक्स, जूडो, रेसलिंग, वेटलिफ्टिंग और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी (बालक एवं बालिकाएं), वॉलीबॉल (केवल बालिकाएं) और फुटबॉल (केवल बालिकाएं) के मुकाबले भी आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दो दिवसीय इस खेल आयोजन का समापन 11 मार्च 2026 को होगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment