नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल एवं विद्या विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विद्या विश्वविद्यालय में धूमधाम से किया गया। इसमें पूरे प्रदेश के 75 जिले से आठ जोन के सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चैधरी, विशिष्ठ अतिथि मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विद्या विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर विशाल जैन ने फीता काटकर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मुख्य अतिथि गौरव चैधरी, विशिष्ठ अतिथि अमित अग्रवाल, विद्या विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर विशाल जैन एवं युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक संजय कुमार, विवेक श्रीवास्तव ने प्रतीकात्मक रूप से गुब्बारे उड़ाये। प्रतिस्पर्धा में 75 जिले के आठ जोन से कबड्डी, कुश्ती और जूडो के सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले दिन तीनों प्रतिस्पधाओं का उद्घाटन किया गया। कुश्ती एवं जूडो में 27 विभिन्न भार वर्ग के बालक एवं बालिका प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में युवा कल्याण विभाग एवं विद्या विश्वविद्यालय के अधिकारियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल बलिराम, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी जितेंद्र यादव के साथ जिला युवा कल्याण अधिकारी वैश्विक डबास के साथ विद्या विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment