Breaking

Your Ads Here

Monday, March 23, 2026

यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ए.आर. रहमान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा किया




नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ: ऑस्कर विजेता संगीतकार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत आइकन ए.आर. रहमान ने भारतीय संगीत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी यह प्रेरक यात्रा भारतीय प्रतिभा की वैश्विक क्षमता को दर्शाती है, जो यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की भारत में संगीत संस्कृति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता से मेल खाती है। यह साझेदारी भारत के संगीत इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का एक अहम मील का पत्थर साबित होगा ।

यामामोटो ताकेतोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा,“संगीत यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सोच के केंद्र में है। भारत की समृद्ध संगीत विरासत को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए। हमारी ‘मेड इन इंडिया’ पहल और ए.आर. रहमान के साथ सहयोग के माध्यम से हम नई पीढ़ी के संगीतकारों को प्रेरित करना और देशभर में संरचित संगीत शिक्षा का विस्तार करना चाहते हैं।” रयोजी मारुयामा, सेल्स यूनिट हेड, ने कहा,“हमारा उद्देश्य केवल वाद्ययंत्र उपलब्ध कराना नहीं है। हम कार्यशालाओं, स्कूलों के साथ सहयोग और ग्रामीण पहुंच कार्यक्रमों के माध्यम से संगीत समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह साझेदारी हर उभरते कलाकार तक संगीत पहुंचाने की हमारी सोच को और मजबूत करती है।” ए.आर. रहमान ने कहा “यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हमेशा से गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता का प्रतीक रहा है। मुझे ऐसे ब्रांड के साथ जुड़कर गर्व है जिसकी विरासत संगीत उत्कृष्टता पर आधारित है और जिसका ‘मेड इन इंडिया’ दृष्टिकोण गुणवत्तापूर्ण वाद्ययंत्रों को अधिक सुलभ बना रहा है। 


यह पहल मेरे के. एम. म्यूज़िक कंज़र्वेटरी और द सनशाइन ऑर्केस्ट्रा में प्रशिक्षित हो रहे युवा प्रतिभाओं को भी लाभ पहुंचा रही है। यदि हम युवा कलाकारों का मार्गदर्शन जारी रखें और संगीत शिक्षा को मजबूत बनाएं, तो भारतीय संगीतकार वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर सकते हैं।" भारत में दीर्घकालिक विकास योजना के अंतर्गत यामाहा म्यूज़िक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने “मेड इन इंडिया” पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत कर रही है, जिसमें विशेष रूप से ऑडियो और संगीत वाद्ययंत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि ग्राहकों की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here