नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विश्व जल दिवस तथा नदियों के प्रति कार्यवाही के अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ में एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह एवं 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेंदर ठाकुर के संरक्षण तथा कैप्टन लता कुमार के संयोजन में विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जल संरक्षण आधारित एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गाया जिसमें कैडेट्स ने जल संरक्षण तथा नदी संरक्षण की आवश्यकता और महत्व आधारित पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट मानविका ने, द्वितीय स्थान कैडेट तनीषा ने तथा तृतीय स्थान कैडेट सामिया ने प्राप्त किया । एनसीसी अधिकारी प्रो. लता कुमार ने विश्व जल दिवस और नदियों के प्रति कार्यवाही के अंतरराष्ट्रीय दिवस की आवश्यकता और महत्व से कैडेट्स को परिचित कराते हुए कहा कि वर्ष 2026 में विश्व जल दिवस की थीम “जल और जेंडर” है। यह थीम समाज में महिलाओं और लड़कियों की जल संग्रह के क्षेत्र में उनकी भूमिका को दर्शाती हैं। कई क्षेत्रों में पानी लाने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से महिलाओं पर होती है, जिससे उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। वही नादियों के संरक्षण से भी महिलाओं की स्थिति में बदलाव आता है । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अंजू सिंह ने कैडेट्स को शुभकामनाएँ दीं और जल संरक्षण के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। आयोजन में एनसीसी के 20 कैडेट्स ने सहभागिता की।

No comments:
Post a Comment