Breaking

Your Ads Here

Monday, March 23, 2026

क्रॉम्पटन ने 'हेल्दी चॉइसेस मेड ईज़ीयर' सीरीज़ के तहत लॉन्च किया एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर, रोजमर्रा के पोषण को बनाया आसान



नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। आज की तेज़ रफ़्तार जीवनशैली में संतुलित पोषण बनाए रखना अक्सर पीछे रह जाता है। लंबे कार्यदिवस, व्यस्त दिनचर्या और सुविधा-आधारित खानपान के चलते दैनिक आहार में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना एक चुनौती जैसा लग सकता है। सहज स्वास्थ्य की इस बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता विद्युत ब्रांडों में से एक क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड क्रॉम्पटन एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर पेश करता है, जिसे हर दिन स्वास्थ्यवर्धक विकल्प चुनना आसान हो जाता है।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज़ विभाग के प्रमुख केतन चौधरी ने कहा, क्रॉम्पटन की विश्वसनीयता और विचारशील नवाचार की विरासत पर बना एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर उन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है, जो एक स्वस्थ, अधिक संतुलित जीवन शैली की ओर पहला कदम बढ़ाना चाहते है। सौम्य कोल्ड प्रेस तकनीक से संचालित, यह जूसर आवश्यक पोषक तत्वों, विटामिनों और एंटीऑक्सीडेंटों को संरक्षित करते हुए अधिकतम जूस निकालना सुनिश्चित करता है - जिससे हर गिलास एक स्वास्थ्यवर्धक आदत बन जाता है। पारंपरिक जूस बनाने की विधियों में अक्सर गर्मी और तेज गति से प्रसंस्करण के चलते पोषण प्रभावित होता है। एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर इसकी जगह धीमी और सौम्य कोल्ड प्रेस मोटर का उपयोग करता है, जो फलों, सब्जियों और मेवों से बेहतर स्वाद के साथ अधिक जूस निकालते हुए 90% तक पोषण और विटामिन को बरकरार रखता है। चाहे वह ताज़ा फलों का रस हो, पोषक तत्वों से भरपूर वेजिटेबल जूस हो या क्रीमी होममेड नट मिल्क हो, एमियो फ्रेश हर प्रकार की हेल्दी ड्रिंक को आसानी से तैयार करने में सक्षम है। इसकी आसान असेंबली और चौड़े फीडिंग माउथ से उपयोग और भी सुविधाजनक हो जाता है।

क्रॉम्पटन एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर की प्रमुख विशेषताएँ

आधुनिक, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर उन्नत सुविधाओं से लैस है जो रोजमर्रा के जूस बनाने को सरल बनाती हैं।

न्यूट्री फ्रेश टेक्नोलॉजी: शुद्ध जूस, शुद्ध पोषण: इसमें एक अद्वितीय ड्यूल-फिल्टर डिजाइन और 200W की धीमी गति की जूसिंग मोटर है जो न्यूनतम पोषक तत्वों की हानि के साथ अधिकतम जूस निकालना सुनिश्चित करती है।

90% तक पोषण और विटामिन का संरक्षण: कोल्ड प्रेस मोटर आवश्यक विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट को बनाए रखती है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।

कम तैयारी समय: 108 मिमी चौड़े माउथ के कारण बड़े फलों और सब्ज़ियों को कम से कम काटने के साथ आसानी से जूस निकाला जा सकता है।

बहुमुखी जूसिंग क्षमता: कठोर फलों और सब्ज़ियों से कुशलतापूर्व जूस निकालता है और स्मूद और क्रीमी नट मिल्क भी तैयार करता है।

उपयोग और रखरखाव में आसान: इसमें केवल तीन आसानी से असेंबल होने वाले हिस्से, एक एंटी-ड्रिप स्पाउट, जूस और पल्प कलेक्टर और एक क्लीनिग ब्रश हैं - जिससे दैनिक उपयोग और सफाई आसान हो जाती है।

क्रॉम्पटन एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर उन परिवारों के लिए उपयुक्त है जो बिना किसी जटिलता के पोषण को प्राथमिकता देना चाहते हैं। कामकाजी पेशेवरों, परिवारों और युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया यह उपकरण एकल और संयुक्त परिवार दोनों की रसोई में आसानी से फिट हो जाता है और ताज़े जूस के नियमित सेवन को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने में मददगार होता है।

श्री चौधरी ने कहा, “क्रॉम्पटन में, हम समझते हैं कि आज के उपभोक्ता स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहते हैं, लेकिन अक्सर व्यस्त दिनचर्या और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सामना करते है। एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर के साथ, हमारा उद्देश्य इस बाधा को दूर करना और पोषण को सरल, सुलभ और नियमित बनाना है। न्यूट्री फ्रेश टेक्नोलॉजी और सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन के साथ यह उत्पाद सुनिश्चित करता है कि हर घूंट में अधिकतम पोषण मिले, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी और आत्मविश्वास के साथ स्वास्थ्यवर्धक विकल्प चुनने में मदद मिले। हमारा ध्यान केवल कार्यक्षमता तक सीमित नहीं है—हम लोगों को दीर्घकालिक स्वास्थ्यवर्धक आदतें अपनाने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं। एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर क्रॉम्पटन की नवाचार, प्रदर्शन और स्वास्थ्य-केंद्रित जीवनशैली के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि स्वस्थ विकल्प रोजमर्रा की जिंदगी का एक स्वाभाविक हिस्सा बन जाएं। “

क्रॉम्पटन एमियो फ्रेश कोल्ड प्रेस जूसर प्रमुख रिटेल आउटलेट्स और अग्रणी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। परफॉर्मेंस, उपयोग में आसानी और भरोसेमंद क्रॉम्पटन इंजीनियरिंग के मेल से बना यह जूसर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के इच्छुक हर व्यक्ति के लिए एक विश्वसनीय समाधान है-हर बार एक गिलास ताज़ा जूस के साथ।

नियम और शर्तें लागू: पोषक तत्वों के संरक्षण के आंकड़े नियंत्रित प्रयोगशाला परीक्षणों पर आधारित हैं और फलों, सब्जियों, उत्पाद की गुणवत्ता, बैच और वास्तविक उपयोग की स्थितियों के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।

क्रॉम्पटन के बारे में :
85 वर्षों से अधिक की ब्रांड विरासत के साथ, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारत में पंखे और आवासीय पंपों की श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी है। वर्षों से कंपनी ने आधुनिक उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इनोवेटिव उत्पादों की एक विस्तृत रेंज विकसित की है, जिसमें उच्च गुणवत्ता और उच्च प्रदर्शन वाले फैन, पंप, लाइटिंग सॉल्यूशंस और अन्य श्रेणियाँ शामिल हैं—जैसे वॉटर हीटर, एयर कूलर, मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर, ओटीजी, इलेक्ट्रिक केतली जैसे किचन अप्लायंसेज़ और आयरन व बिल्ट-इन किचन अप्लायंसेज़ जैसे अन्य घरेलू उत्पाद। कंपनी ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और पूरा करने के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड और नवाचार में और अधिक निवेश किया है। उपभोक्ता व्यवसाय के पास देश भर में फैले मजबूत डीलर नेटवर्क द्वारा संचालित एक सुस्थापित और संगठित वितरण नेटवर्क भी है, जो अपने ग्राहकों को व्यापक सेवा नेटवर्क और मजबूत बिक्री पश्चात सेवा प्रदान करता है। अपने उपभोक्ता पोर्टफोलियो के अलावा, क्रॉम्पटन की लाइटिंग सेगमेंट में भी मजबूत बी2बी उपस्थिति है, जो वाणिज्यिक और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए उन्नत और ऊर्जा-कुशल समाधान प्रदान करती है।

वर्ष 2025 में, क्रॉम्पटन बी2बी लाइटिंग सॉल्यूशंस के लिए ग्रीन प्रो सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली लाइटिंग कंपनी बनी, जो सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करते हुए, कंपनी ने सोलर रूफटॉप्स में भी कदम रखा है, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिदृश्य में उसके योगदान का एक महत्वपूर्ण चरण है। लाइटिंग, पंप और रूफटॉप सोलर समाधानों के साथ, क्रॉम्पटन एक जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार ब्रांड के रूप में अग्रणी बना हुआ है।

ऊर्जा-कुशल उत्पादों के विकास के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए तीन राष्ट्रीय ऊर्जा उपभोक्ता पुरस्कार (एनईसीए) कंपनी को प्राप्त हुए हैं। हालिया पुरस्कार 2025 में स्टोरेज वॉटर हीटर के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया था। इससे पहले 2019 में ब्रांड को दो श्रेणियों, सीलिंग फैन और एलईडी बल्ब में सम्मानित किया गया था।

इसके अतिरिक्त, कंपनी को डेलॉयट प्राइवेट द्वारा भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रबंधित कंपनियों 2022 में से एक के रूप में शामिल और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया द्वारा 'भारत की शीर्ष 500 कंपनियों 2022' में सूचीबद्ध किया गया था। कंपनी को डब्ल्यूपीपी और कांतार द्वारा जारी 2020 की 75 सबसे मूल्यवान भारतीय ब्रांडों की सूची में भी शामिल किया गया था। इसके अलावा, क्रॉम्पटन को हेराल्ड ग्लोबल और बीएआरसी एशिया द्वारा उपभोक्ता विद्युत श्रेणी में दशक 2021 के ब्रांड के रूप में भी मान्यता दी गई थी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here