Breaking

Your Ads Here

Friday, March 6, 2026

संगीत सुनना व हेडफोन आदि का प्रयोग श्रवण की क्षमता को हानि पहुंचा रहा







नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व श्रवण दिवस के रूप में "from communities to classrooms, hearing care for all children. Act now so no child is left behind due to ear or hearing problems"की थीम पर प्रत्येक चिकित्सा इकाई व जिला चिकित्सालय में मनाया गया l

उक्त के क्रम में पी०एल० शर्मा जिला चिकित्सालय में एक भव्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डॉक्टर पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ एवं डॉ बी०पी० कौशिक, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जिला चिकित्सालय मेरठ द्वारा किया गया l
उक्त शिविर में आने वाले सभी जनमानस को श्रवण से संबंधित आवश्यक जांच व उपचार किया गया l साथ ही सभी जनमानस को श्रवण से संबंधित बीमारी व बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया ।

उपरोक्त शिविरों में लगभग 97 मरीजों की श्रवण से संबंधित जांच की गई जिसमें लगभग 38 मरीजो को श्रवण से संबंधित दिक्कत सामने आई । डॉ बी०पी० कौशिक, ENT surgeon द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि आजकल के आधुनिक युग में युवाओं व वयस्कों द्वारा अत्यधिक तेज आवाज में संगीत सुनना व हेडफोन आदि का प्रयोग श्रवण की क्षमता को हानि पहुंच रहा है ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here