Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 3, 2026

होली सनातन धर्म की अमर चेतना का पर्व: विनीत शारदा

 

नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा आज मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों में पहुंचे। कार्यक्रमों में व्यापारियों ने उनका फूलों, गुंजियों और व्यंजनों ओर जोरदार तालध्वनि से भव्य स्वागत किया।

हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के मंच से संबोधित करते हुए भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि होली सनातन धर्म की अमर चेतना का पर्व है—यह भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और अत्याचार पर धर्म की विजय का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर अत्याचारी हिरण्यकशिपु का अंत किया, और इतिहास में रावण व कंस जैसे अहंकारी शक्तियों का पतन हुआ, उसी प्रकार अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है—यही होली का शाश्वत संदेश है।

विनीत शारदा ने कहा कि सनातन धर्म समाज को जोड़ने, मानवता को ऊंचा उठाने और राष्ट्र को सशक्त बनाने की जीवन पद्धति है। होली का पर्व भेदभाव मिटाकर सद्भाव, समरसता और राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूत करता है।

विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज कुछ विपक्षी नेता उसी मानसिकता से ग्रस्त दिखाई दे रहे हैं, जिसने इतिहास में धर्म और आस्था का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि ओछी मानसिकता से विपक्ष का सनातन धर्म, हिंदू आस्था और भारतीय परंपराओं पर लगातार अनर्गल व भ्रामक बयान देना केवल राजनीतिक हताशा का प्रमाण है। “जो लोग समाज को बांटने और सनातन का अपमान करने की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह जागरूक भारत है—यहां आस्था का अपमान करने वालों को जनता लोकतंत्र के माध्यम से जवाब देना जानती है।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता विकास, सुशासन और सांस्कृतिक सम्मान की राजनीति को पुनः आशीर्वाद देगी और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। अंत में विनीत शारदा ने मेरठ की देवतुल्य जनता, व्यापारी बंधुओं एवं समस्त प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here