नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय स्थित हेलीपैड पर अंकुश चौधरी व सोमेंद्र ढाका ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का बुके भेंट कर स्वागत किया।
अंकुश चौधरी ने बारी-बारी से हेलीपैड पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री से परिचय कराया तथा सभी लोगों ने मान साहब को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसमें मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान, देशवीर सिंह, सचिन वाल्मीकि, कुलविंदर कंडारी, रियाजुद्दीन, देव अग्रवाल, विचित्र सिसोदिया, फारूक किदवई, नरेंद्र सोलंकी, धर्मेंद्र, सलीम मंसूरी, भूपेंद्र चौधरी इंतजार चेयरमैन आदि
हेलीपैड से जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी मुख्यमंत्री के साथ उनकी गाड़ी में सवार होकर सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी व पश्चिमी प्रांत प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने माननीय मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह व हल भेंट किया। गेस्ट हाउस में सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार जसबीर सिंह, वैभव मलिक, अतुल नगर, चौधरी रामपाल सिंह, विनोद एडवोकेट, संजीव चौधरी, हंसवीर सिंह, फिजिक्स के मशहूर शिक्षक सी० पी० सिंह, हरबीर सुमन, साल्विक जैन, अजय चौधरी सहित पार्टी के नेताओं, संगठन पदाधिकारियों एवं सामाजिक लोगों से माननीय मुख्यमंत्री जी की भेंट कराई गई।
लगभग आधा घंटा गेस्ट हाउस में रुकने के बाद अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान अजेय योद्धा वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल जी की विशाल प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के साथ मेरठ की सरधना विधानसभा के सकोटी टांडा स्थित हितकारी किसान इंटर कॉलेज पहुंचे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी अंकुश चौधरी से तमाम जानकारियां लेते रहे। अंकुश चौधरी आंदोलन के समय से पार्टी के पुराने साथी रहे हैं। वर्ष 2017 में जब संजय सिंह जी पंजाब के प्रभारी थे, तब लंबे समय तक अंकुश चौधरी ने मान साहब के साथ पंजाब में कार्य किया था।
No comments:
Post a Comment