Breaking

Your Ads Here

Monday, March 30, 2026

सुभारती लॉ कॉलेज के छात्रों का परतापुर थाने में शैक्षिक भ्रमण



पुलिस प्रक्रिया व साइबर अपराधों की मिली विस्तृत जानकारी


नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा विधि विद्यार्थियों के लिए परतापुर पुलिस थाने का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक राजेश चन्द्रा (पूर्व न्यायमूर्तिइलाहाबाद उच्च न्यायालय) के निर्देशन एवं संकायाध्यक्षा डॉ. रीना बिश्नोई के संरक्षण में किया गया।


भ्रमण के दौरान डॉ. रीना बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना है। वहीं निदेशक राजेश चन्द्रा ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से छात्रों को शिकायत दर्ज करनेकाउंसलिंग एवं विवाद समाधान जैसी प्रक्रियाओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त होती है। विद्यार्थियों का दल परतापुर पुलिस थाना पहुँचा, जहाँ थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा हेतु पुलिस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।


अवर निरीक्षक द्वारा छात्रों को एफआईआर दर्ज करने से लेकर चार्जशीट दाखिल करने तक की पूरी प्रक्रिया क्रमबद्ध तरीके से समझाई गई। पुलिस अधिकारियों ने असंज्ञेय अपराधपंचनामामहिला सुरक्षा कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।  इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक कई प्रश्न पूछेजिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल एवं सहज भाषा में संतोषजनक उत्तर दिया।


इस शैक्षिक भ्रमण में अंबिकासौम्याअंशु राजओमआदित्य बनर्जीआदित्य पुंडीरजाकिरपृथ्वीरिया चौबेरिया शर्माओसामामुन्नातबरेजजाने आलमनिधिनव्याअंशिकाकुंदन सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की 


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here