नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित विज्ञानोत्सव 2026 के चौथे दिन तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का शानदार संगम देखने को मिला।
एकलव्य टेक्निकल क्लब के तत्वावधान में रोबो रेस, LAN गेमिंग, ट्रेजर हंट और बेग, बॉरो एंड स्टील जैसे रोमांचक कार्यक्रमों ने छात्रों में उत्साह का माहौल बना दिया। बेग, बॉरो एंड स्टील और ट्रेजर हंट प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन डॉ. अरुणा बंसल एवं एकलव्य क्लब के छात्र स्वयंसेवकों के समन्वय में किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की टीमवर्क, रचनात्मक सोच और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन सामने आया। प्रतिभागियों ने कैंपस में विभिन्न चुनौतियों को पूरा करते हुए अपने समस्या-समाधान कौशल का परिचय दिया। दिन का मुख्य आकर्षण रोबो रेस रही, जिसका संचालन इंजीनियर अजय कुमार द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने द्वारा निर्मित रोबोट्स को जटिल ट्रैक्स पर संचालित करते हुए मैकेनिकल डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोग्रामिंग में अपनी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिता उभरते इंजीनियरों की नवाचार क्षमता का सजीव उदाहरण बनी। वहीं, LAN गेमिंग टूर्नामेंट, जिसका समन्वय डॉ. संजीव त्यागी द्वारा किया गया, ने डिजिटल दुनिया के रोमांच को और बढ़ा दिया। प्रतिभागियों ने रणनीतिक गेमप्ले, तीव्र प्रतिक्रिया और सामरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अत्यंत रोचक बना दिया। सभी कार्यक्रम मीडिया हेड डॉ. निखिल राठी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में तकनीक प्रेमी छात्रों ने भाग लिया। विज्ञानोत्सव 2026 का चौथा दिन यह साबित करता है कि विश्वविद्यालय छात्रों में नवाचार, टीमवर्क और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
No comments:
Post a Comment