नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काज़ी शादाब ने मुनव्वरी बेगम को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीl
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति उनके सामाजिक समर्पण, सेवा भावना और समाज के प्रति किए जा रहे निरंतर कार्यों का सम्मान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करते हुए अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य करेंगी।
No comments:
Post a Comment