गुलाम मोहम्मद
नित्य संदेश, किठौर। शनिवार को एसएसपी अविनाश पांडे किठौर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने समाधान दिवस में फरियाद लेकर आए लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद एसएसपी पांडे ने किठौर कोतवाली का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, साइबर डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय कक्ष और हवालात कक्ष का जायजा लिया। कप्तान ने रजिस्टरों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए।
एसएसपी ने किठौर में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम की समस्या पर भी निर्देश दिए। उन्होंने गढ़ मेरठ मार्ग पर पट्टी खींचने और पट्टी से आगे सामान, रेहड़ी या ठेले लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में हलचल मची रही। एसपी के जाने के उपरांत किठौर थाना पुलिस कुछ धार्मिक स्थल पर पहुंची और माइक उतरवाने की बात सामने आई है इस संबंध में थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना से बात की गई तो उनका कहना है कि हाई कोर्ट के आदेश है कि ज्यादा तेज ध्वनि डेसीबल अधिक होने की वजह से यह कार्रवाई करवाई की जा रही है और कल इस संबंध में धार्मिक स्थल के जिम्मेदार लोगो को बुलाकर एक मीटिंग कराई जाएगी।
No comments:
Post a Comment