अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। उत्तर प्रदेश सरकार ने कस्बा बहसूमा के लिए तीन नामित सभासदों की घोषणा कर दी है। सोमवार देर रात जारी सूची में इन तीन लोगों को नगर पंचायत बहसूमा का नामित सभासद बनाया गया है।
बता दें कि नामित सभासदों की जारी सूची के अनुसार कस्बा बहसूमा निवासी अमित गोयल पुत्र सुरेश चंद्र, वार्ड नंबर 7, जयवीर सिंह अहलावत पुत्र किशन सिंह वार्ड नंबर 11 और ओमवीर प्रजापति पुत्र सुजान सिंह को नामित सभासद बनाया गया है। सरकार ने इन्हें नगर पंचायत कार्यों में सहभागिता और क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से चुना है। सोमवार देर रात नामित सभासदों की घोषणा के बाद समर्थकों व कस्बा वासियों ने उनके आवासों पर पहुंचकर फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
वहीं कस्बा वासियों ने बताया कि यह तीनों सभासद क्षेत्र के सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। कस्बा वासियों ने उम्मीद जताई है कि यह नव नामित सभासद नगर की सफाई,पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे इससे कस्बे के विकास को नई दिशा मिलेगी।
नव नामित सभासदों को बधाई देने वालों में चेयरमैन सचिन कुमार सुकड़ी,पूर्व चेयरमैन विनोद चाहल, धर्मेंद्र लांबा, लोकेश सिरोही, सुमित चाहल,राजू राठी,अरूण जाटव,दीपक कुमार,जितेंद्र कुमार,मोहित, आकाश, विकास मास्टर,ऋषभ गोयल, गौरव राजवंशी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नव नामित सभासदों को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment