नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ, लोकप्रिय हॉस्पिटल द्वारा निःसंतान दम्पत्तियों के लिए एक निःशुल्क परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर में 70 से अधिक दम्पत्तियों ने परामर्श प्राप्त किया तथा अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन लिया। शिविर के दौरान परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
इसके अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड, शुक्राणु जांच, लैप्रोस्कोपी, आईयूआई , आईवीएफ, आईसीएसआई, हिस्टेरोस्कोपी, ब्लास्टोसिस्ट कल्चर एवं डोनर सर्विसेज जैसी फर्टिलिटी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की गई। शिविर में फर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ ईशा खानुजा द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया।
उन्होंने दम्पत्तियों को बांझपन से जुड़ी समस्याओं, जांच प्रक्रिया तथा आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
अस्पताल के निदेशक डॉ रोहित रविंद्र एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ परमीत रावत ने बताया कि भविष्य में भी समाज हित में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद दम्पत्तियों को विशेषज्ञ परामर्श एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ कराया जा सके।

No comments:
Post a Comment