नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट समर कैंप में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें आरिश ने 41, जैद ने 44, विराट ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने 3, आरोहण ने 3, आरव ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ इलेवन की टीम ने 18.5 ओवर में 150 रन बनाकर ओल आउट हो गई। इसमें ऋषभ ने 41, राघव ने 39, राम ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में शौर्य ने तीन, आयुष ने 3, लक्ष्य ने 4 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को भी सब जूनियर और जूनियर दोनों वर्ग में मैच होंगे।
No comments:
Post a Comment