Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 14, 2026

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का रविवार को होगा भव्य शुभारंभ


- लीग के एंबेसडर स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार करेंगे लीग का उद्घाटन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ रविवार शाम को होगा। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शाम पांच बजे शुरू होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे।

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया की खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी का मैदान पूरी तरह से तैयार है। बीसीसीआई और यूपीसीए के अनुभवी ऑफिशियल ने पिच-मैदान और फ्लड लाइट का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया है। स्काई स्पोर्ट्स सहित कई प्लेटफार्म पर लीग के मैचों का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। लीग के उद्घाटन समारोह में स्विंग के बादशाह कहलाने वाले भुवनेश्वर कुमार लीग का शुभारंभ करेंगे। अर्न्तरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में नाम कमा रहे अनेक खिलाड़ी लीग में अपना जलवा दिखा कर दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

*खिलाड़ियों पर होगी पुरस्कार की बरसात*
मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया की प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों को पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भगत ज्वैलर्स द्वारा दिया जाएगा। वहीं मैक्सिमम सिक्सर का पुरस्कार डीएंडएस स्पोर्ट्स की ओर से दिया जाएगा। बेस्ट फील्डर का पुरस्कार ग्रैंड रिसाला रिसोर्ट प्रदान करेगा। इकनोमिकल बॉलर का पुरस्कार लुहान स्पोर्ट्स द्वारा दिया जाएगा। बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार रिषभ एकेडमी की ओर से खिलाड़ी को दिया जाएगा। वहीं लेमफोर्ड बायोटेक द्वारा लीग कें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को पुरस्कार स्वरूप बजाज चेतक ईवी स्कूटर दिया जाएगा। 

लीग सचिव सुरेन्द्र चौहान जी ने बताया की बीसीसीआई के अनुराग राठौर, यूपीसीए ग्रेड-ए अंपायर सतीश पांडे आयुष वत्स और देवेश शर्मा, अनुभवी स्कोरर यूपीसीए के प्रणब दास, यूपीसीए अंपायर पलक शर्मा और आनलाइन स्कोरर, एसीएलओ व बीसीसीआई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह की निगरानी में मैचों का आयोजन होगा। ऑफिशियल एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। लीग का संचालन पूर्ण नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। 

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया की 15 मार्च को लीग का उद्घाटन समारोह में शाम 6 बजे से शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। लीग में प्रतिभाग कर रहीं बाकी छह टीमों टीमों मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स के मालिक और उनकी टीम भी मैच उद्घाटन समारोह में शामिल होगी। उन्होंने मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान पर आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। 

आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड ने बताया की लीग देखने आने वाले दर्शकों का प्रवेश गेट-5 से होगा। मेरठ टी-20 लीग के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े क्रिकेट प्रेमी लीग आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

*रोमांच से भरपूर होगा उद्घाटन मैच*
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन मैच शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं जो किसी भी हालात में मैच का रूख अपनी ओर मोड़ने में सक्षम हैं। 

शुभम स्मैशर्स के कप्तान प्रियम गर्ग हैं जो इंडिया अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और देहली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं। गौरतलब है की प्रियम गर्ग को एक लाख बीस हजार रुपए की बोली लगा कर शुभम स्मैशस ने अपने स्कवाड में शामिल किया था। वहीं बादल सिंह बालियान, सनी भाटी, प्रशांत कुमार जैसे मेधावी खिलाड़ी भी शुभम स्मैशर्स का हिस्सा हैं।

क्रिक गिरी चैंप्स के कप्तान अनुभवी शिवम बंसल हैं। शिवम बंसल पर क्रिकगीरी कंकरखेड़ा ने ऑक्शन में 52500 रुपए की बोली लगा कर अपने स्कवाड में शामिल किया था। वहीं सत्यम संघु, सुशांत राणा, अधिराज सिंह यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखाने को बेताब हैं। ऐसे में उद्घाटन मैच ही रोमांच की ऊंचाइयों को छूएगा और दर्शकों के लिए यादगार मैच बनेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here