Breaking

Your Ads Here

Friday, March 6, 2026

सीसीएसयू के चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया गया



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 6 मार्च 2026 को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिन महान शिक्षाविद श्री एम. एल. शोरॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने भारत में फार्मेसी शिक्षा की नींव रखने और उसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा एक ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें फार्मेसी क्षेत्र में करियर के विविध अवसरों और आवश्यक कौशल विकास पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। सेमिनार में उद्योग विशेषज्ञ श्री सुनील गहलोत (टीम लीडर, क्वालिटी कंट्रोल, Reckitt Pvt. Ltd.) तथा सुश्री विधु सक्सेना (KIET विश्वविद्यालय) ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। दोनों विशेषज्ञों ने फार्मास्युटिकल उद्योग में करियर के विभिन्न आयामों, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की आवश्यकता, विदेश में अध्ययन के अवसर, सरकारी सेवाओं तथा उच्च शिक्षा के विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी इंटरैक्टिव सत्र में सक्रिय भाग लेते हुए अनेक प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में फार्मेसी की प्राचार्या डॉ. वैशाली पाटिल ने सभी अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिससे उन्हें फार्मेसी क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here