Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 7, 2026

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में रितुराज शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी


- रितुराज शर्मा को 1,22,500 रुपए में सिविल लाइन हीरोज ने खरीदा 

- प्रियम गर्ग को 1,20,000 में खरीद कर शुभम स्मैशर्स  ने अपनी टीम में किया शामिल 

- दिव्यांश राजपूत को बीबीसी एलीट ने और विजय कुमार को मेरठ साउथ वॉरियर्स ने 80-80 हजार में अपना बनाया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई। बाएं हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा पर सबसे अधिक एक लाख बाइस हजार पांच सौ रुपए की बोली सिविल लाइन हीरोज ने लगाई। 

इंडिया अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और देहली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके प्रियम गर्ग को शुभम स्नेचर्स ने एक लाख बीस हजार रुपए में खरीदा। दिव्यांश राजपूत को बीबीसी एलीट ने अस्सी हजार रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। विजय कुमार को मेरठ साउथ वॉरियर्स ने 80 हजार में अपना बनाया। वहीं हर्ष त्यागी को व्हाइट डॉट ने 75 हजार की बोली लगा कर टीम का हिस्सा बनाया। शुभम मिश्रा को मेरठ साउथ वॉरियर्स ने 57500 में खरीदा। वहीं इंडिया अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके शुभम मावी को रॉयल चैंप ने 30 हजार ने खरीदा।

आईआईएमटी मेरठ टी 20 लीग के लिए गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी में खिलाड़ियों की नीलामी शनिवार को हुई। क्रिक गिरी चैंप, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, शुभम स्मैशर्स माल रोड, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स के मालिक अपनी टीमों के कोच और सपोर्टिंग स्टॉफ के साथ ऑक्शन में मौजूद थे। ऑक्शन के पहले राउंड में बोर्ड ट्राफी में खेलने वाले 72 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। वहीं दूसरे राउंड में ट्रायल में चयनित 158 क्रिकेटरों को शामिल किया गया। 

आईआईएमटी मेरठ टी 20 लीग के चेयरमैन डॉ0 मयंक अग्रवाल ने ऑक्शन की शुरूआत की। ऑक्शन की शुरूआत दिव्यांश राजपूत से हुई जो यूपी टी 20 लीग में मेरठ मेवरिक्स के बल्लेबाज हैं। दिव्यांश राजपूत बेस प्राइस 20,000 से शुरू हुई बोली देखते ही देखते अस्सी हजार रुपये तक पहुंच गयी और वह बीबीसी एलीट के खिलाड़ी बन गए। 

बादल सिंह बालियान को शुभम स्नैचर्स ने 60000 रुपए में खरीदा। समीर चौधरी को साकेत रॉयल चैंप्स ने 77500 रुपए की बोली लगा कर अपना बनाया। हरदीप सिंह 57500 में रॉयल चैंप में शामिल हो गए। शिवम बंसल पर क्रिकगीरी कंकरखेड़ा ने 52500 रुपए की बोली लगाई। 
इसके बाद यूपी अंडर 19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग पर बोली लगी तो टीमों में होड़ मच गयी। बोली बढ़ती गयी तो लगा की रूकने का नाम नहीं लेगी। आखिर में बाजी शुभम स्नेचर्स ने जीती और एक लाख बीस हजार रुपए की बोली लगा को प्रियम को अपना प्रिय बना लिया। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा का नाम आते ही फ्रेंचाइजी टीमों के बीच बोली युद्ध शुरू हो गया। बोली पर बोली लगती गयी और देखते ही देखते रितुराज शर्मा लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। सिविल लाइन हीरोज ने उन पर 1 लाख 22 हजार 500 रुपए की बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया।  

हर्ष त्यागी को व्हाइट डॉट ने 75 हजार की बोली लगा कर खरीदा। अजय कुमार को सिविल लाइंस ने 44 हजार में, चैतन्य पराशर को व्हाइट डॉट्स ने 44 हजार में, प्रशांत चौधरी को व्हाइट डॉट्स ने 42 हजार में, शुभम मिश्रा को मेरठ साउथ वॉरियर्स ने 57500 में, सुनील कुमार को बीबीसी एलीट गंगानगर ने 35 हजार में, सत्यम चौहान को व्हाइट डॉट्स ने 30 हजार में, विनित पंवार को मेरठ साउथ वॉरियर्स ने 30 हजार में, योगेन्द्र दौराला को 22 हजार में क्रिक गिरी ने, हितैष कुमार को 21 हजार में कैंट कमांडर्स ने, रजत गोयल को 11 हजार में व्हाइट डॉट्स ने खरीदा।
ऑक्शन में आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल, मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी, लीग सचिव सुरेन्द्र चौहान जी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल जी, वरिष्ठ क्रिकेट कोच विपिन वत्स जी, आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड और हेड कोच आशीष, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा सहित शहर के क्रिकेटप्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

15 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार कर सकती हैं फ्रेंचाइजी टीमें
फ्रेंचाइजी टीमें कुल 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार कर सकती हैं। लीग के नियमों के मुताबिक प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए 2.50 लाख रुपये का सैलरी कैप निर्धारित किया गया था। पहले चरण की नीलामी में टीमें इसी राशि से नौ खिलाड़ियों पर बोली लगा सकते थे। दूसरे चरण में छह खिलाड़ियों का चयन प्वाइंट सिस्टम के आधार पर किया गया जिसके लिए हर फ्रेंचाइजी को 1.75 लाख प्वाइंटों का पर्स दिया गया था। इस तरह हर टीम को कुल 15 खिलाड़ियों का अनिवार्य स्क्वाड बनाना होगा। 

आक्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी को पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी, जिनकी जानकारी आठ मार्च दोपहर दो बजे तक लीग को देनी होगी। इनमें तीन खिलाड़ी मेरठ जिले से और दो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से चुने जा सकते हैं। इन खिलाड़ियों के भुगतान की जिम्मेदारी संबंधित फ्रेंचाइजी की होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here