Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 3, 2026

इंदिरापुरम में मुठभेड़, सलीम वस्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी ढेर


नित्य संदेश ब्यूरो 
गाजियाबाद। लोनी में पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वस्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी गुलफाम को भी मुठभेड़ में मार गिराया। इंदिरापुरम क्षेत्र में देर रात हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने स्वाट टीम के साथ किया।

पुलिस के अनुसार, गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था। शुक्रवार सुबह लोनी में सलीम वस्तिक पर धारदार चाकुओं से हमला किया गया था। मामले में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने जीशान पुत्र बुनियाद अली निवासी सैदनगली अमरोहा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एक मार्च की रात को जीशान को भी मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

सोमवार रात इंदिरापुरम के वसुंधरा क्षेत्र में बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि एक बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में 20 से अधिक राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान गुलफाम के रूप में हुई, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

मौके से एक तमंचा, पिस्टल, चाकू, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। लगातार 48 घंटे में दोनों सगे भाइयों के मारे जाने से पुलिस ने मामले को बड़ी सफलता बताया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here