- इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ एमआईईटी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी), मेरठ में इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के सहयोग से आयोजित फैकल्टी एनेबलमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को उद्योग से संबंधित नवीनतम ज्ञान, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा उभरती तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें और अधिक सक्षम बनाना है, ताकि शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम किया जा सके।
तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 9 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक एमआईईटी में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुल 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे यह शिक्षकों के लिए एक अत्यंत उपयोगी, संवादात्मक और ज्ञानवर्धक मंच सिद्ध हो रहा है।
कार्यक्रम में इन्फोसिस की विशेषज्ञ वक्ता डिंपल भसीन, स्पेशलिस्ट – लर्निंग (एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड असेसमेंट यूनिट) तथा नेहा अंतिल, सीनियर एसोसिएट (एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड असेसमेंट यूनिट) द्वारा प्रतिभागियों को उद्योग की आवश्यकताओं, नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. एस. के. सिंह तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. विकास श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों और उद्योग की अपेक्षाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संयोजन एसोसिएट डीन (ट्रेनिंग) गौरव कंसल द्वारा किया जा रहा है। वहीं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के एसपीओसी डॉ. सतेंद्र कुमार तथा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंकुश गुप्ता के समन्वय से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान से लैस कर विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
No comments:
Post a Comment