नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाई प्रथम का सप्त दिवसीय विशेष शिविर देवी अहिल्या बाई इंटर कॉलेज लिसाडी मे प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण, सदस्य प्रोफेसर स्वर्णलता कदम, डॉक्टर राधा रानी, डॉक्टर अजय कुमार, डॉ॰ राजीव कुमार, डॉक्टर सोशल के निर्देशन मे प्रारंभ हुआ।
सप्तदिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह, विशिष्ट अतिथि शीतल पाल (प्रिंसिपल देवी अहिल्याबाई इंटर कॉलेज लिसाड़ी) एवं देवी अहिल्याभाई इंटर कॉलेज के मैनेजर दीपांशु द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण द्वारा किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेविका राधिका द्वारा गणेश वंदना की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कुमारी दिव्या, गुनमुन एवं डॉक्टर राधा रानी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समस्त स्वयंसेविकाओं ने लक्षगीत की जोशीले स्वर में प्रस्तुति दी। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रोफेसर अंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को विशेष शिविर में उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता हेतु प्रोत्साहित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर कुछ निश्चित लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु आयोजित किए जाते हैं और आपको उन लक्ष्यों की प्राप्ति मर्यादित एवं अनुशासन के साथ पूरा करने का संकल्प लेना हैं। तत्पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्षित उद्देश्यों एवं स्वयंसेवक के उत्तरदायित्वों से परिचित कराते हुए सप्तदिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। शिविर की प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में छात्राओं ने रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण विषय पर शिविर स्थल के आस-पास की महिलाओं को जागरूक किया एवं द्वितीय सत्र के बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आईक्यूएसी प्रभारी,मिशन शक्ति प्रभारी लता कुमार उपस्थित रही।
उन्होंने स्वयंसेविकाओं महिला सशक्तिकरण से संबंधित बहुत ही सहज व सुंदर तरीके से यह समझाया कि पहले आपको अपनी नजर में स्वयं को महत्व देना होगा। आपको स्वयं का सम्मान करना होगा,तभी दूसरे आपका सम्मान कर पाएंगे। उन्होंने समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से महिलाओं को समाज के देखने के नजरिए एवं उनके सामाजीकरण के साधनों पर बेहद बारीकी से प्रकाश डाला। यदि एक महिला होने के नाते आपको सशक्त होना है तो सबसे पहले आपको अपनी मानसिक क्षमताओं को समझना होगा और अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन पर विजय प्राप्त करनी होगी,तभी हम सही मायने में सशक्त होगें।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त समिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। स्वयंसेवकाओ ने शिविर स्थल की साफ सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। 7 दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस पर प्राची बसूता,राधिका, गुनगुन सैनी, गुनगुन, दिव्या, अनिका, निशु वर्मा, रेणुका, शिवानी, साक्षी नेहा महक मानसी अनिका असमी इल्म कामिनी,शीतल, खुशी, इंशा, मोनिका,अदीबा, गुलफ़्शा,फ्राज़िया,
सुरभि आदि का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment