Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 7, 2026

एक करोड़ की ज्वैलरी ठगी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख के आभूषण बरामद


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस ने रघुनंद ज्वैलर्स से करीब 1 करोड़ रुपये के आभूषण ठगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 80 लाख रुपये के आभूषण और 89,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 3 मार्च को तन्मय अग्रवाल निवासी साकेत ने तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत उनके ग्राहक प्रवीण के साथ धोखाधड़ी कर करीब 99.85 लाख रुपये के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इस मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी मेरठ के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों की पहचान की, जिनमें से 4 को शनिवार सुबह कैंट स्टेशन के पास कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी आरटीजीएस का झांसा देकर ज्वैलरी ठगी की साजिश रची थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here