Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 14, 2026

सुधांशु महाराज ने किया राष्ट्रीय कवि डॉ गंभीर की पुस्तक का विमोचन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आई.टी.आई साकेत में सनातन संस्कृति महोत्सव में मुक्तक सम्राट डॉ ईश्वर चंद गंभीर का नया काव्य संग्रह "बिन पानी सब सून" का विमोचन गुरुदेव सुधांशु महाराज, बाबा रामदेव, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, ज्ञान गुरु अर्चिता दीदी और पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला द्वारा किया गया।

महाराज जी ने डॉ गंभीर के द्वारा कविता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने और एक नई दिशा प्रदान करने हेतु उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। काव्य संग्रह में पानी और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।अब तक लगभग 40 काव्य संग्रह डॉ गंभीर द्वारा सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर लिखे जा चुके हैं। विमोचन में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, समाजसेवी ज्ञानेंद्र, अश्विनी गुप्ता, राजीव शर्मा, मनोज शास्त्री आदि शहर के गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here