नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ, सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में वार्षिकोत्सव “प्रवाह–द फ्लो 2026”का भव्य आयोजन किया गया। इस वार्षिकोत्सव का आयोजन सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चंद्र जी (पूर्व न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश)के निर्देशन में तथा प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई, संकाय-अध्यक्ष, सुभारती लॉ कॉलेज के संरक्षण में संपन्न हुआ।
वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। क्रीड़ा क्लब की शिक्षक समन्वयक डॉ. सारिका त्यागी ने बताया कि बाह्य खेल क्रिकेट में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। वहीं सुभारती लॉ कॉलेज के आइडिया एवं इनोवेशन क्लब के शिक्षक समन्वयक अरशद आलम ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए 2D एवं 3D मॉडल निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय “सतत भविष्य के लिए नवाचार विधिक समाधान” रखा गया था। इसके अतिरिक्त स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न समसामयिक योजनाओं के आधार पर पोस्टर एवं स्लोगन तैयार करने थे। साथ ही क्लब द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय “संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य” रहा।
साहित्यिक क्लब की शिक्षक समन्वयक मुस्कान श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों से पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं, जिसका विषय “आज ही संसाधन बचाएं – भविष्य सुरक्षित बनाएं” रखा गया। इस प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सांस्कृतिक क्लब की शिक्षक समन्वयक सोनल जैन ने बताया कि दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए ट्रेजर हंट, एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा फैशन शो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल गायन एवं एकल नृत्य के लिए “बॉलीवुड डायरीज” आधारित थीम दी गई, जबकि समूह नृत्य एवं समूह गायन के लिए “हार्मनी थ्रू बॉलीवुड मेलोडीज” विषय निर्धारित किया गया। वहीं फैशन शो में प्रतिभागियों को भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा प्रस्तुत करनी थी, जिसमें बी.ए. एलएल.बी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में अधिवक्ता अनम (विधिक विभाग, सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ) एवं अनुराग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.ए. एलएल.बी. की छात्राओं कसक, अंकिता, सृष्टि एवं विख्यात सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।इसके अतिरिक्त ट्रेजर हंट प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों से विभिन्न रोचक पहेलियां पूछी गईं, जिसमें जिया शर्मा एवं तनुश्री ने प्रतिभागियों को उत्साहित किया। आयोजन की सफलता में ओम ठाकुर एवं सिद्धांत सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई, प्रो. (डॉ.) सरताज अहमद, प्रो. (डॉ.) प्रेमचंद, डॉ. आफरीन अलमास, पार्थ मल्होत्रा, प्रो. (डॉ.) टी. एन. प्रसाद, आशुतोष देशवाल, हर्षित सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment