Breaking

Your Ads Here

Monday, March 30, 2026

'हलाल' मीट विक्रेताओं के लिए गाइडलाइन जारी




सलीम सिद्दीकी

नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश जमीयत उल कुरैश ने प्रदेश की सभी इकाइयों को आगाह किया है कि वह अपने अपने जिलों में हलाल मीट विक्रेताओं को संगठन की गाइडलाइन से अवगत कराएं और उनके व्यापार में आ रहीं विभिन्न दिक्कतों को हल करने में उनकी मदद करें। बता दें कि हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेरठ में खुले में मीट बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे। 

इसके बाद जमीयत की प्रदेश कमेटी ने इसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश में हलाल मीट बेचने वाले सभी विक्रेताओं से अपील की थी कि वह अपनी अपनी दुकानों में सफाई का विशेष ध्यान रखें। कमेटी ने इसके लिए बाकायदा एक गाइडलाइन भी जारी की है। इस गाइडलाइन को फॉलो कराने में जमीयत उल कुरैश की स्थानीय इकाइयां अपने-अपने जिलों में मीट विक्रेताओं की मदद करेंगी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूसुफ कुरैशी के अनुसार उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस बारे में प्रदेश भर के तमाम हलाल मीट विक्रेताओं को अवगत करा दिया है। 

प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार वर्तमान परिस्थितियां मीट कारोबार के लिए मुफीद नहीं हैं लिहाज़ा मीट विक्रेताओं को अपना कारोबार बचाने के लिए जमीयत उल कुरैश के साथ साथ सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन को भी फॉलो करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूसुफ कुरैशी ने बताया कि वह शीघ्र ही प्रदेश भर में एक विशेष अभियान चलाने पर विचार कर रहे हैं, जिसके तहत तमाम हलाल मीट कारोबारियों को 'कारोबारी टिप्स' देंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here