Breaking

Your Ads Here

Wednesday, March 4, 2026

शिवना कृति सम्मान 2025 रचनाकार स्मृति आदित्य को मिला


सपना सीपी साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। शहर की लेखक व वामा साहित्य मंच की सचिव स्मृति आदित्य को वर्ष 2025 का शिवना कृति सम्मान उनकी डायरी पुस्तक 'अब मैं बोलूंगी' के लिए दिया गया है. 

यह सम्मान उन्हें ज्ञान चतुर्वेदी ,यतींद्र मिश्र ,संतोष चौबे,प्रेम जनमेजय जैसे वरिष्ठ साहित्यकारों से सज्जित मंच पर शिवना साहित्य समागम (सीहोर लिटरेचर फेस्टिवल) में 28 फरवरी को प्रदान किया गया... 

शिवना प्रमुख पंकज सुबीर ने इस भव्य कार्यक्रम का संचालन किया और वामा साहित्य मंच की अध्यक्ष व आयोजक समिति प्रमुख ज्योति जैन सहित 30 से अधिक मंच की सदस्य इस समारोह में शामिल रहीं... 

देश भर के दिग्गज साहित्यकार, पत्रकार और कला जगत की हस्तियाँ इस आयोजन में उपस्थित थे... 

स्मृति की यह किताब पत्रकारिता के खट्टे मीठे अनुभव पर लिखी गई है.

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here