नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। ईरान के सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की याद में जैदी नगर सोसाइटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई को खिराज ए अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अली हादी द्वारा कलाम-ए-पाक से हुई। इसके बाद आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के जीवन और उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान खामेनेई पर प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें आगा मोहम्मद ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान फातिमा, अली मेहदी, नौरस, अली ज़मा और अली जव्वाद ने कई सवाल किए। कार्यक्रम में खामेनेई की ज़िंदगी पर एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई। छात्र ज़ैद और फातिमा ने खामेनेई की जिंदगी को तकवे (परहेज़गारी) वाली जिंदगी बताया। इस अवसर पर बशीर, मेंहदी, आलिफ़, नेहा, सलमा, फ़रवा और कैप्टन सलमान जैदी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment