Breaking

Your Ads Here

Monday, March 9, 2026

15 मार्च से शुरू होगी आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग, 1 अप्रैल को होगा फाइनल मुकाबला



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्चाधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर धनवर्षा हुई थी। इसके बाद बेसब्री से इंतजार था लीग में होने वाले मैचों के शेड्यूल का। क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि लीग का आगाज 15 मार्च से होने जा रहा है। 15 मार्च को लीग का उद्घाटन मैच शाम 6 बजे से क्रिक गिरी चैंप्स और शुभम स्मैशर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं 30 और 31 मार्च को क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैच खेले जाएंगे। 1 अप्रैल को लीग का फाइनल मुकाबला होगा। लीग में प्रतिभाग कर रहीं आठ टीमों क्रिक गिरी चैंप, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइंस हीरोज, साकेत रॉयल चैंप्स, शुभम स्मैशर्स माल रोड, मेरठ साउथ वॉरियर्स, व्हाइट डॉट्स शास्त्रीनगर और बीबीसी एलीट गंगानगर मेवरिक्स द्वारा चुने गए प्रतिभाशाली खिलाड़ी लीग के मुकाबलों को रोमांच से भरपूर बनाने के लिए तैयार हैं। इन टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें 28 लीग मैच, दो क्वालिफायर मैच और एक एलिमिनेटर मैच और एक फाइनल मैच होगा। 

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ मयंक अग्रवाल ने कहा की लीग के मुकाबले रोमांच से परिपूर्ण होंगे। लीग में अनेक खिलाड़ी ऐसे हैं जो अर्न्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी टीमों को पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति है जिससे वह नामी-गिरामी खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में एक ओर जहां लीग में होने वाले मुकाबले दर्शकों को रोमांचित करेेंगे वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच प्रदान करेंगे। मेरी सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और ‘आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग’ को सफल बनाने में सहयोग दें।

मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि ‘आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग’ के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लीग को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि लीग के सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे और इसके लिए मैदान, खिलाड़ियों की व्यवस्था, अंपायरिंग और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

लीग सचिव सुरेन्द्र चौहान जी ने कहा कि इस टी-20 लीग का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है, ताकि युवा खिलाड़ी अपनी क्षमता दिखा सकें और भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त कर सकें। इस प्रतियोगिता में कई उभरते हुए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड के अनुसार, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लीग के मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। 

*32 मैच खेले जाएंगे आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में*
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया की आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें 28 लीग मैच, दो क्वालिफायर मैच और एक एलिमिनेटर मैच और एक फाइनल मैच होगा। 15 मार्च को लीग का उद्घाटन मैच शाम 6 बजे से क्रिक गिरी चैंप्स और शुभम स्मैशर्स के बीच खेला जाएगा। 

गौरतलब है की शुभम स्मैशर्स ने इंडिया अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और देहली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके प्रियम गर्ग को एक लाख बीस हजार रुपए की बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं बादल सिंह बालियान, सनी भाटी, प्रशांत कुमार जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी भी शुभम स्मैशर्स का हिस्सा हैं।

क्रिक गिरी चैंप्स में भी सत्यम संघु, शिवम बंसल, सुशांत राणा, अधिराज सिंह यादव जैसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में मैच का रूख पलटने में माहिर हैं। इन दोनों ही टीमों के पास पांच-पांच अतिरिक्त खिलाड़ी को भी टीम में शामिल करने का मौका है जिसका मतलब है की उद्घाटन मैच ही रोमांच की ऊंचाइयों को छूएगा और दर्शकों के लिए यादगार मैच बनेगा।

आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में कुल खेले जा रहे 32 मैचों में से 18 मार्च शाम 6 बजे से प्रारंभ होंगे। इन मैचों को आईआईएमटी क्रिकेट मैदान पर लगी कृत्रिम लाइटों की दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। वहीं 14 मुकाबले दोपहर दो बजे से खेले जाएंगे। फाइनल मैच भी शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। 

*ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर हुई थी धनवर्षा*
आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के ऑक्शन में बाएं हाथ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा पर सबसे अधिक एक लाख बाइस हजार पांच सौ रुपए की बोली सिविल लाइन हीरोज ने लगाई थी। वहीं इंडिया अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और देहली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके प्रियम गर्ग को शुभम स्नेचर्स ने एक लाख बीस हजार रुपए में खरीदा था। दिव्यांश राजपूत को बीबीसी एलीट ने अस्सी हजार रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। विजय कुमार को मेरठ साउथ वॉरियर्स ने 80 हजार में अपना बनाया। वहीं हर्ष त्यागी को व्हाइट डॉट ने 75 हजार की बोली लगा कर टीम का हिस्सा बनाया। शुभम मिश्रा को मेरठ साउथ वॉरियर्स ने 57500 में खरीदा। वहीं इंडिया अंडर 19 टीम का हिस्सा रह चुके शुभम मावी को रॉयल चैंप ने 30 हजार ने खरीदा था। 

इनके अतिरिक्त फ्रेंचाइजी टीमें कुल 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार करने के बाद भी पांच अतिरिक्त खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। इनमें तीन खिलाड़ी मेरठ जिले से और दो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से हो सकते हैं। यह खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए छुपे रूस्तम साबित हो सकते हैं जो अपने खेल के दम पर किसी भी मैच को अपने पाले में खींच कर जीत दिला सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here