नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महाविद्यालय माधवपुरम, मेरठ की छात्राओं ने इंस्टिट्यूट इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में 14 फरवरी 2026 को MIET कॉलेज स्थित Incubation Cell और AICTE Idea Lab का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नवाचार, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अवसरों के बारे में जागरूक करना था।
भ्रमण के दौरान, Incubation Cell में उपस्थित रेहान जी और आशीष जी ने छात्राओं को इनक्यूबेशन सेल की स्थापना, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे एक नया विचार लेकर प्रोजेक्ट तैयार किया जा सकता है और इसके लिए फंडिंग की व्यवस्था कैसे की जा सकती है। इनक्यूबेशन सेल ने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस प्रकार के छात्र-छात्राओं के विचारों को साकार करने में मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। Incubation cell में छात्राओं को स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली के बारे मे भी विस्तार से बताया गया तथा स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाईं गईं वस्तुओं को प्रदर्शनी का भी भ्रमण कराया गया।
इसके बाद, AICTE Idea Lab में मैडम मोहिनी जी ने छात्राओं को लैब का भ्रमण कराते हुए यह बताया कि यहां पर किस प्रकार अपने विचारों को मूर्त रूप दिया जा सकता है और उन्हें व्यावसायिक सफलता तक कैसे पहुंचाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रो० मंजू रानी, एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में यह भ्रमण सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो० गीता चौधरी, अध्यक्ष, आई•आई•सी• सेल और डॉ० गजेंद्र जी का भी बहुत महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० अन्जू सिंह के अनुसार इस भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को अपनी नवाचारी सोच को साकार करने के लिए प्रेरणा मिली और उन्हें विभिन्न उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह गतिविधि छात्राओं को एक नए दृष्टिकोण से सोचने और अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए प्रेरित करती है।
No comments:
Post a Comment