एक का नोएडा तो दूसरा विवाह वेदांता फार्म हाउस दिल्ली रोड गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ
नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण उस समय देखने को मिला, जब एंबीडैक्सट्रस तेजस्वी त्यागी की दोनों डॉक्टर बहनें विवाह सूत्र में बंध गईं। दोनों शादियाँ गरिमामय और भव्य समारोह में सम्पन्न हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
पहला शुभ अवसर 4 फरवरी, बुधवार को Frolic Farm House में आयोजित हुआ। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. चन्द्र मलिका त्यागी, सुपुत्री महेश चन्द त्यागी एवं नीलम त्यागी का विवाह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संस्कार त्यागी, सुपुत्र सुनील त्यागी एवं अंजना त्यागी (मकनपुर) के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं वर्तमान सांसद Mahesh Sharma सहित अनेक गणमान्य अतिथि, पुलिस विभाग के कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर एवं सहायक कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और नवदंपत्ति को शुभकामनाएँ दीं।
दूसरा विवाह समारोह 7 फरवरी, शनिवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा त्यागी (मामा की सुपुत्री) का विवाह डॉक्टर ऑफ मेडिसिन डॉ. विश्वनाथ त्यागी, सुपुत्र जितेंद्र त्यागी (पूर्व चेयरमैन, बुढ़ाना) एवं बाला त्यागी के साथ सम्पन्न हुआ। इस समारोह में भी बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर-वधू को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
दोनों विवाह समारोहों में तेजस्वी त्यागी अपने परिजनों के साथ सक्रिय रूप से मौजूद रहे और सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए नवदंपत्तियों के सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

No comments:
Post a Comment