Breaking

Your Ads Here

Friday, February 13, 2026

गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, तीन ठेले, दो बाइक नीचे दबे


उस्मान अली 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मवाना बस स्टैंड पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पलट गया जिसके नीचे दो बाइक व दो फलों की ठैली व एक वेज बिरियानी का ठेला दब गया ट्रक पलटने से जहां यातायात जाम हो गया वहीं लोगों में हड़कंप मच गया और लाखों रुपए की हानी भी हुई है। 

संयुक्त व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के महामंत्री शुभम वशिष्ठ ने बताया कि नगर में यमराज बनकर घूम रहे ओवरलोड गन्ने के ट्रक व ओवरलोड गन्ने के ट्रैक्टरो के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं मगर कई बार इनकी शिकायत आला अधिकारी से की गई मगर इन पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ। नगर का मवाना बस स्टैंड अतिव्यस्त रहता है जिसके चलते वहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसी स्थिति में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक गन्ने का भरा हुआ ट्रक पलट गया ट्रक पलटता देख बाइकों पर सवार युवक बाइक छोड़कर भाग गए और अपनी जान बचाई । वहीं ट्रक चालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया ट्रक की लाइट जली हुई रही। बता दें कि नगर में ओवरलोड ट्रक चलने से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है 

वहीं दुर्घटना का भी अंदेशा रहता है लोगों ने इसकी शिकायत अनेक बार उच्च अधिकारियों से की है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जाती जिस कारण ये यमराज रूपी ओवरलोड गन्ने के ट्रक दिन रात चलते हैं। ऐसे में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here