Breaking

Your Ads Here

Friday, February 13, 2026

प्रबन्ध निदेशक ने किया बिजनेस प्लान 2024-25 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा बिजनेस प्लान 2024-25 के अन्तर्गत ग्राम बम्हेटा मे लाल बत्ती स्थित ट्रांसफार्मर का औचक निरीक्षण किया गया। 

गहन निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर मे स्थापित प्रोटेक्शन युनिट, फ्यूज सैट, टेललैस तथा अर्थिग आदि व्यवस्थाए सही पाई गई। निरीक्षण के समय ट्रांसफार्मर पर सिलिका जैल नही पाए जाने पर, प्रबन्ध निदेशक महोदय ने तत्काल सिलिका जैल लगाने के निर्देश दिए जिससे ट्रांसफार्मर को संभावित क्षति से बचाया जा सके। उन्होनें निर्देशित किया की आगामी ग्रीष्म ऋतु से पूर्व विद्युत लाईनों, ट्रांसफार्मर, एवं संबंधित उपकरणों का अनुरक्षण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

लाल बत्ती स्थित ट्रांसफार्मर के निरीक्षण के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा ग्राम बम्हेटा के अन्तर्गत बल्ले का जोडा स्थान पर लगें, ट्रांसफार्मर का भी निरीक्षण किया गया जहाँ पर, ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्शन युनिट, अर्थिंग, टेललैस आदि व्यवस्थाए संतोषजनक पाई गई।

प्रबन्ध निदेशक ने सभी क्षेत्रीय अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों मे उपकेन्द्रों का अनुरक्षण, ट्रांसफार्मरों, 33 केवी लाईनों का अनुरक्षण एवं 11 केवी विद्युत लाईनों का निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण करें साथ ही पेडों की टहनियों की कटाई-छटाई, जम्पर एवं अन्य तकनीकी बिन्दुओं के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जिससे ग्रीष्म काल में की भी प्रकार की विद्युत व्यवधान की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रबन्ध निदेशक ने बताया की पश्चिमांचल डिस्कांम द्वारा उपभोक्ताओं को सुचारू, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर निगरानी एवं सुधारात्मक कार्यवाही की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान पीके अग्रवाल मुख्य अभियन्ता गाजियाबाद क्षेत्र प्रथम, गाजियाबाद ऐके सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल गाजियाबाद, ऐश्वर्य सिंह 11 केवी एल०टी० साउथ गाजियाबाद सहित उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here