Breaking

Your Ads Here

Friday, February 13, 2026

डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए 11 मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वे अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को 11 मैच खेले गए। 

सब जूनियर के पहले मैच में दक्ष और आरोहण की जोड़ी ने विराट और सार्थक को हराया। कबीर और रियांश की जोड़ी ने अर्जुन और ऋतिक को हराया। राघव और देवांश की जोड़ी ने शम्स और नीरव को हराया। फहाद और अक्षत की जोड़ी ने कबीर और युग को हराया। आरिश और शोएब की जोड़ी ने ओम और प्रत्यक्ष की जोड़ी को हराया। सार्थक और अक्स की जोड़ी ने अयान और आरव को हराया। हमजा और प्रिंस ने सुभान और जीशान को हराया। जूनियर वर्ग में दीपांशु और आदित्य ने उत्तम और तोहिदूर को हराया। विपुल और जीतेश की जोड़ी ने शौर्य और अरनव को हराया। अभय और कुणाल की जोड़ी ने वैभव और समीर को हराया। आरिश और केशव ने शिव और अजहर को हराया। 

मुख्य अतिथि प्रभा राव, मनमोहन सिंह, राजीव भूटानी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने कहा शनिवार को भी जूनियर और सब जूनियर वर्ग में मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here