नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के एसआईटीई कॉलेज परिसर में जेंडर सेंसिटाइजेशन विषय पर आधारित फैशन रैम्प वॉक प्रतियोगिता का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के जेंडर सेंसिटाइजेशन सेल द्वारा एकलव्य क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती देना तथा समावेशी एवं सम्मानपूर्ण समाज के निर्माण हेतु सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा, प्रतिभागी विद्यार्थियों ने विभिन्न पेशेवर परिधानों के माध्यम से यह संदेश दिया कि किसी भी क्षेत्र में कार्य करने के लिए लिंग नहीं, बल्कि प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण महत्वपूर्ण होते हैं, कार्यक्रम का आयोजन डॉ. श्वेता भारद्वाज के मार्गदर्शन में तथा संस्थान की अन्य प्रेरणास्रोत विभूतियों के सान्निध्य में संपन्न हुआ, उनके नेतृत्व एवं प्रेरणा ने आयोजन को सफल और प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज, डीन डॉ. मनोज कपिल, विश्वविद्यालय इंचार्ज सेंसटाइजेशन सेल डॉ. सारिका अभय, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, सभी गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज में समानता, संवेदनशीलता और पारस्परिक सम्मान के मूल्यों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. अरुण बंसल (एसोसिएट प्रोफेसर इलेक्ट्रॉनिक्स) एवं डॉ. मुकेश रोहिल्ला (हेड प्रोफेसर इंजीनियरिंग) की गरिमामयी उपस्थिति रही, प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह, आत्मविश्वास एवं सशक्त प्रस्तुति के साथ रैम्प पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम पुरस्कार नंदिनी गुप्ता तथा द्वितीय पुरस्कार अक्षिता त्यागी एवं दीपांशु साहू को प्रदान किया गया।
विजेताओं ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुति एवं प्रभावशाली संदेश के माध्यम से सभी को प्रभावित किया, वहीं अन्य प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया, कार्यक्रम के सफल संचालन में एकलव्य क्लब के सदस्यों नंदिनी दीक्षित, गोपाल केसरी, गौरव केसरी, ऋतिक, गीतिका एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment