नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल, शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय ने न्यूक्लियस ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट के साथ एमओयू के तहत 19 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित एक सप्ताह के ऑनलाइन नेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन गुरुवार की शाम को किया गया।
“Harnessing AI Tools: A Step towards Strategic Teaching Approach “ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर प्रो. (कैप्टन) डॉ लता कुमार द्वारा सभी का अभिवादन और स्वागत किया गया। तत्पश्चात आज के रिसोर्स पर्सन डॉ पुनीत पाठक द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ पाठक ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपकरण के रूप में दो मंच का विशेष महत्व बताया जिसमें प्रथम khanmigo और दूसरा मैजिक स्कूल । डॉ पाठक ने बताया कि हम मैजिक स्कूल पर कैसे सिखा सकते है और स्वयं भी सीख सकते हैं।gemini dwara इमेज बनाना , बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी बनाना, वर्कशीट बनाना, पठन एवं लेखन कौशल कैसे विकसित करे पर भी विस्तृत चर्चा की। kahoot पर कैसे लॉग इन करे , प्रीमियम और पेड वर्जन की खूबियां बतायी, AI tools से संबंधित बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य बताए।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने सात दिवसीय ए आई प्रशिक्षण के सफल समापन पर आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं । प्रो गीता चौधरी द्वारा शिक्षक की मल्टीटास्किंग भूमिका के विषय में चर्चा की गई एवं उक्त कार्यशाला के प्रथम दिवस से अब तक किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में प्रो० ( कैप्टन) डॉ लता कुमार जी द्वारा सबका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। अंत में डॉ भारती शर्मा द्वारा सभी का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गूगल मीट पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में देशभर से शिक्षकों और शोधार्थियों ने सहभागिता की ।

No comments:
Post a Comment