Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

कंपोजिट विद्यालय अतलपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। विज्ञान दिवस पर कंपोजिट विद्यालय अतलपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया..मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह रहें...इस अवसर पर बच्चों ने विज्ञान की पुस्तक में जो पढ़ा उसको व्यवहारिक प्रयोगों द्वारा दर्शाया... प्रत्याक्षी ने चुंबकीय क्षेत्र और रेखाओं को दर्शाया, अजय और फरमान ने विद्युत का श्रेणी क्रम और समांतर क्रम में जोड़कर दिखाया, छवि ने तापरोधी बोतल बनाई, अंश ने चुंबक द्वारा कार चलाई, शोएब और तुषार ने हवा के दबाव के द्वारा कार चलाकर दिखाई, शुभ, देव, शौर्य, इफत, आयुषी,पूजा, रोहित,पलक, आयुष, मयंक, अंशिका, आरती, छवि ,वासु, आदि बच्चों द्धारा विभिन्न कार्यकारी व्यवहारिक प्रयोगों के द्वारा विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को समझाया...!

विज्ञान शिक्षको प्रवीण कुमार, अंकित मावी व राहुल कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया तथा प्रथम स्थान, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं प्रत्याक्षी, अजय, फरमान, छवि व विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए चयनित शौर्य को को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया.. तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए..! 

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि.. विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जिज्ञासु होना बहुत आवश्यक है प्रकृति में जो भी घटित हो उसके विषय में क्यों और कैसे जैसी जिज्ञासु प्रवृत्ति अवश्य होनी चाहिए... प्रयोगधर्मिता के लिए किसी विशेष या बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती...! 
   विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के विज्ञान अध्यापक नितिन कुमार व शिक्षक विनय कुमार का विशेष सहयोग रहा ..!! 

इस अवसर पर रश्मि देवी, मुज़फ्फर जमाल, शिवानी आदि उपस्थित रहेंगे..!! कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here