Breaking

Your Ads Here

Monday, February 16, 2026

एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एससीआरआईईटी (SCRIET) में “How to Prepare Yourself to Crack an Interview” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साक्षात्कार की प्रभावी तैयारी, पेशेवर व्यक्तित्व विकास तथा रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अजय कुमार गौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. नीरज सिंघल (निदेशक, एससीआरआईईटी), प्रो. आर. के. सोनी (प्रोफेसर इंचार्ज), डॉ. पंकज कुमार (टीसीपी सेल इंचार्ज), डॉ. प्रवीन पंवार, इंजी. पारुल वर्श्नेय (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग) एवं श्रीमती रंजू अरोड़ा सहित लगभग 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि रिज्यूमे में अनावश्यक जानकारी, फोटोग्राफ तथा बढ़ा-चढ़ाकर लिखे गए कौशल (Inflated Skills) से बचना चाहिए। परियोजना कार्य एवं प्रमाणपत्रों को स्पष्ट और प्रासंगिक रूप में प्रस्तुत करना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि साक्षात्कारकर्ता केवल उत्तर नहीं बल्कि अभ्यर्थी की सोचने की प्रक्रिया (Thinking Process), समस्या समाधान क्षमता और आत्मविश्वास का मूल्यांकन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रभाव (First Impression) केवल 30 सेकंड में बन जाता है, इसलिए पेशेवर व्यवहार, परिधान और शिष्टाचार (Professional Appearance & Etiquette) अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यशाला में एप्टीट्यूड एवं लॉजिकल रीजनिंग, तकनीकी तैयारी (DBMS के मूल सिद्धांत, ऑपरेटिंग सिस्टम एवं नेटवर्किंग की बुनियादी जानकारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ता ने विद्यार्थियों को ऑफ-कैंपस अवसरों के प्रति जागरूक करते हुए लिंक्डइन, कंपनी करियर पेज, कर्मचारी रेफरल और निरंतर आवेदन (Consistent Application) की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि “Preparation beats Talent” अर्थात तैयारी प्रतिभा से अधिक महत्वपूर्ण है। साथ ही यह भी बताया कि ब्रांड से अधिक कौशल महत्वपूर्ण है तथा अंग्रेजी से अधिक विचारों की स्पष्टता आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और स्वयं को विकसित करते रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here