नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में साहित्य एवं कला प्रदर्शनी सृजन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्र -छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा जोश के साथ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धन सिंह बिष्ट कमांडेंट 108 आर ए एफ, विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर बृजभूषण, निर्देशक संदीप गोयल, संजय गोयल, सचिन गोयल तथा धानाचार्या स्वीटा ओझा ने किया।
मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं के कार्य तथा उनके वाचन कौशल की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। शेक्सपीयर,महर्षि वाल्मीकि, वेदव्यास, महादेवी वर्मा ,निराला ,सुमित्रानंदन पंत, मुंशी प्रेमचंद की भूमिका कर रहे छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। टीशर्ट पेंटिंग,स्टोन पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग द विंसी मोनालीसा, कीरिंग, फोटोफ्रेम, बुकमार्क,लिफाफे,आदि आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्या स्वीटा ओझा ने सभी को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा प्रदर्शनियों से छात्रों में ज्ञान के आधार को गहरा करने, अपनी अवधारणाओं को मजबूत करने का अवसर , कलात्मकता , अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना,सहयोग आदि का विकास होता है । प्रदर्शनी को सफल बनाने में सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक- शिक्षिकाओं ,विद्यालय कर्मचारियों ने मुख्य भूमिका निभाई ।

No comments:
Post a Comment